महावन: बलदेव क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने ऊंट बुग्गी को रौंदा, दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
गुरुवार की सुबह आकोश उतरी बाईपास बलदेव पर अज्ञात वाहन ने ऊंट बुग्गी को टक्कर मार दी जिसमें चालक और ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई वाहन ने 500 मीटर तक दोनों को घसीटा और फरार हो गया ग्रामीणों ने गरीबों को सहायता दिलाने के लिए रोड जाम कर दिया पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन देकर रोड को खुलवाया एवं मृतक को पोस्टमार्टम भेजा