रविवार 4:00 बजे तुलसीपुर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित बैठक में तुलसीपुर विधायक ने भाग लिया। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित चर्चा में लोगों से जल्द से जल्द अपने बीएलओ को अपना प्रपत्र भर कर लोगों को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे और वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे