सीतामऊ: ग्राम बेटीखेड़ी में डेढ़ महीने से कुएं की डीपी बंद, किसान परेशान, फसल सूखने और पशुओं के पानी का संकट
सीतामऊ तहसील के ग्राम बेटीखेड़ी में डेढ़ महीने से कुएं की डीपी बंद होने से 50 किसान परेशान हैं। आंधी में डीपी और बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, बिजली विभाग ने अब तक डीपी नहीं लगाई, सिंचाई बंद होने से चरी और बाजरा फसल सूखने लगी है। ग्रामीण पशुओं के लिए 800 रुपये प्रति टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं,