ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में नहाते समय पानी की टंकी में डूबा 9 वर्षीय बालक, हुई मौत
पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में नहाते वक्त 9 वर्षीय बालक पानी की टंकी डूबा गया जिससे उसकी मौत हो गई है। जांच में जुटी पुलिस, रविवार की दोपहर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषि राज सिंह उम्र 9 वर्ष की पानी की टंकी में डूबने से मौत हुई है, परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है, मामले पर पुलिस जांच कर रही है।