हरदा: मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गई दुआ
Harda, Harda | May 28, 2026 जिलेभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज 28 मई सुबह 8 बजे श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।