कटोरिया: बंगालगढ़ मैदान में शहीद स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया गया
Katoria, Banka | Mar 26, 2026 बंगालगढ़ मैदान पर गुरुवार को धूम-धाम से शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान कटोरिया बाजार के बांका रोड से खैरा लोक मंच के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जिसमें सैंकड़ों लोग पारंपरिक हथियार व ढोल- नगाड़े के साथ शामिल हुए। जुलूस कटोरिया बाजार होकर बंगालगढ़ मैदान पर पहुंची। कार्यक्रम का समापन करीब चार बजे शाम को हुआ।