बरेली: जनसेवा टीम के तत्वाधान में पीलीभीत बायपास रोड स्थित एक लॉन में शहर में जल भराव से निजात को लेकर की बैठक
जनसेवा टीम के तत्वाधान में पीलीभीत बायपास रोड स्थित एक लॉन में शहर में जल भराव से निजात को लेकर हुई बैठक।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि बारिश के कारण जलभराव एक जटिल समस्या है,जलभराव के कारण व्यापारियों का नुकसान हुआ,घरों में पानी घुसा, सड़को पर निकलना मुश्किल हो जाता।