महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी देवेंद्र सिंह परिहार उम्र करीबन 80 वर्ष एवं ग्राम खिरिया लटकानजुन निवासी निहाल सिंह उम्र करीबन 75 वर्ष ने चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके घर लौटने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।