पटना बाईपास पर शनिवार की देर रात नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बाईपास को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।