अररिया: नगर परिषद अररिया के द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए सैकड़ों पौधे, वृक्षारोपण का दिया संदेश
Araria, Araria | Jun 12, 2026 पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और हरित शहर के निर्माण के उद्देश्य से अररिया नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।