सोहागपुर: शहडोल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव, इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन में हुई मौत
शहडोल-पाली रेलखंड के बीच इलाज कराकर लौट रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार की देर रात में अचानक मौत हो गई। बताया गया है कि व्यक्ति उपचार के बाद अपने घर वापस आ रहा था, तभी यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। सहयात्रियों ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को शहडोल रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहां मेडिकल टीम ने जांच की, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो गई।