कासगंज: पारिवारिक विवाद में युवक को चाकू मारकर घायल करने का मामला, 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोरी निवासी हर प्रसाद पुत्र सोहनलाल ने आरोप लगाया कि उसका बेटा अमित कोर्ट से तारीख कर लौट रहा था। रास्ते में सुशील कुमार, हरीश चंद्र, सूरज, कोमल और इंद्रजीत ने उसके बेटे के साथ मारपीट कर। चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।