केवलारी: नरवाई की आग में ट्रैक्टर और थ्रेसर जले, लाखों रुपयों का नुकसान
Keolari, Seoni | Apr 30, 2026 नरवाई की आग मे ट्रेक्टर और थ्रेसर जला लाखों रूप्यों का हुआ नुकसान पुलिस वाहन 112 केवलारी के पायलेट श्यामचंदेल ने आज सुबह 10 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि आज देर रात्रि को नगर केवलारी के समीप मण्डला रोड ग्राम देवकरनटोला में गेहू की नरवाई में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी तत्काल वाहन से घटना स्थल में पहुंच कर लोगों से सावधान और सचेत रहने की अपील की गयी।