ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने स्कूल में सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना ईसागढ़ पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ईसागढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।