बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसलाकर कर ले गया युवक, पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज
थाना सीबीगंज क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को एक युवक ले गया साथ ही उनके घर में रखे सोने के आभूषण और 50 हजार रूपए भी गायब है। पूरे मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।