अनूपपुर: दहेज की मांग बनी मौत की वजह?नवविवाहिता हेमा की संदिग्ध मौत मामले में पति और सास गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़ी नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। 13 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती निवासी 21 वर्षीय हेमा वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच में मायके पक्ष ने पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार पर 2 लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग कर प्रताड़ित करने, गाल