शेरघाटी: लुटुआ जंगल में CRPF ने 5 किलो का आईईडी निष्क्रिय किया, बड़ा हादसा टला
Sherghati, Gaya | May 19, 2026 गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नागोबार जंगल में मंगलवार को सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। बताया गया कि डी/215 बटालियन सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक लगाया गया है।