माण्डलगढ़: कल्याणपुरा गांव में खेत में भालू दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग हुआ अलर्ट
मांडलगढ़ क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक भालू खेत में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसान विशाल के खेत में भालू नजर आने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भालू गुप्तेश्वर महादेव क्षेत्र के जंगलो