बिलग्राम थाना क्षेत्र के दीनापुरवा गांव में एक युवक द्वारा अवैध तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित एक युवक ने बताया कि, यह वीडियो 7 मार्च का है। जब युवक अपने साथियों के साथ खेत की सुरक्षा को लेकर लगाए गए तार का विरोध करने आया था। इस दौरान युवक अपने साथियों से खुलेआम तमंचा दिखाते हुए वीडियो बनवा रहा था जो अब वायरल हो रहा है