अरवल: कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम वर्षा सिंह और एसपी राजेंद्र कुमार भील ने राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ की बैठक
Arwal, Arwal | Mar 17, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील द्वारा संयुक्त रूप से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत प्रेस नोट अनुसार जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।