अरवल: बुद्ध विहार होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लखन सिंह यादव की मनाई गई जयंती
Arwal, Arwal | Mar 17, 2024 अरवल के एक निजी होटल बुद्ध विहार में रविंद्र कनौजिया के अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शेरे बिहार के नाम से प्रख्यात स्वर्गीय राम लखन सिंह यादव जी का जयंती पखवाड़ा समारोह मनाया गया, जिसमें कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उसके जीवन का चरित्र चित्रण किया।