पलिया: भीरा कोतवाली क्षेत्र में शारदा नदी बनी काल, खेत देखने गए 13 वर्षीय किशोर की नहाते समय डूबने से तलाश जारी
भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझोरा के मजरा कचनारा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर शिवम गौतम आज रविवार को शारदा नदी की तेज धारा में समा गया। आज रविवार को सुबह शिवम खेत देखने गया था। उसका खेत नदी किनारे स्थित है, जहां इस समय कटान भी हो रहा है।खेत से लौटते समय शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। इस दौरान वह तेज धार फस कर डूब गया।