मानसून सत्र में दुधवा टाइगर रिजर्व की संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जहां वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर पेट्रोलिंग आवश्यक होती है। इसी के दृष्टिगत पलिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में शनिवार शाम 6:30 बजे फील्ड कर्मचारियों को सुरक्षा कवच स्वरूप गम बूट वितरित किए गए।