नागौद: प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर फटने से इलाके में हड़कंप, बिजली आपूर्ति ठप्प
Nagod, Satna | May 31, 2026 सतना के प्रेमनगर क्षेत्र में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रांसफार्मर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया और आसपास के क्षेत्र में धुंध जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर फटने के तुरंत बाद तेज आवाज सुनाई और छुए का गुब्बार निकला तदुपरांत विद्युत अपूर्ति हुई ठप्प।