बिधूना: सहार क्षेत्र के जीवा सिरसानी गांव में खेत गई किशोरियां कुएं में गिरी, 3 घंटे बाद निकलीं
खेत गईं दो किशोरियां कुएं में गिरीं, तीन घंटे बाद निकाला गया सहार। थाना क्षेत्र के गांव जीवा सिरसानी में बुधवार दोपहर खेतों की ओर गईं दो किशोरियां गांव के बाहर स्थित गहरे कुएं में गिर गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों सीएचसी ले जाया गया।