सुपौल: भीमनगर में घर के अंदर 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Supaul, Supaul | Jan 14, 2026 सुपौल जिला के भीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 11वीं कक्षा की छात्रा अपेक्षा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब अपेक्षा अपने घर के डायनिंग हॉल में बैठकर टीवी देख रही थी। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतका के चाचा सुमित सिंह ने भीमनगर थाना में घटना