कैथल: कैथल के जींद रोड बाईपास पर कार और बस की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
कैथल- जींद रोड पर रविवार बाद दोपहर रोडवेज की एक बस और एक कार की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार युवती सहित बस चालक व दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान जींद के अलेवा गांव निवासी नवीन के रूप में हुई है। वह कैथल में एसी रिपेयर का काम करता था। घायलों को यहां के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।