बरेली: अट्टामांडा में व्यक्ति ने पत्नी पर लगाया 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप झूठे मुकदमे में भिजवा चुकी है जेल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अट्टामांडा में व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी उसे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग रही है। और उसे झूठे मुकदमे में पहले जेल भिजवा चुकी है। जिसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है।