शहर के सिटी ग्राउंड में शनिवार से अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 की शुरूआत हुई। जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 10 राज्यों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद पहला मैच बेंगलुरू बनाम चित्रकूट ओडिशा खेला गया।इसमें चित्रकूट ने 4-2 से बेंगलुरू को मात दी।