भरथना: लखना चकरनगर मार्ग पर दाउदपुर पुलिया पर बाइक और मोपेड की भिड़ंत, एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
लखना-चकरनगर मार्ग पर लवेदी थाना के दाउदपुर पुलिया के पास सोमवार सुबह 7 बजे बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया, जहां अनुज त्रिपाठी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया।