सबलगढ़: टैंटरा में लोडिंग वाहन ने बच्चे को कुचला, हुई मौत, घर के बाहर खेल रहा था मासूम, चालक वाहन छोड़कर भागा
सबलगढ़ के ग्राम टैंटरा में एक सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना 27 मई को शाम 4:15 बजे हुई, जब बच्चा अपने घर के दरवाजे के बाहर खेल रहा था। एक अनियंत्रित लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर शरद शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया