अम्बाला: कैथ माजरी में दीवार को लेकर पड़ोसी ने पड़ोसी के सिर पर मारा हथौड़ा, घायल अवस्था में लाया गया शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 अंबाला शहर की कैथ माजरी में दीवार बनाने को लेकर पड़ोसी ने पड़ोसी के सिर में हथोड़ा मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के अनुसार मारने वालों में पांच लोग थे जो कि आरोपी परिवार के ही सदस्य थे। उसने इस मामले में सिटी थाना पुलिस को कहते देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।