अम्बाला: चोरी की संपत्ति खरीदने के मामले में थाना अंबाला कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 थाना अंबाला कैंट पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका मेडिकल शहर के सिविल अस्पताल में करवाया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान युवराज के रूप में हुई है जो की अंबाला कैंट का ही रहने वाला है।