बेगुं: पारसोली थाना क्षेत्र के तेजपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो कार से घायल चालक की भीलवाड़ा में हुई मौत
पारसोली थाना क्षेत्र के तेजपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो कर से घायल हुए चालक की भीलवाड़ा में उपचार के चलते हुई मौत रविवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी। पारसोली थाना अधिकारी ठाकराराम ने बताया एनएच 27 चित्तौड़गढ़ कोटा राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो कार में सवार कैलाश चंद धाकड़ निवासी खेड़ी उम्र 35 वर्ष की भीलवाड़ा में उपचार के चलते मौत हो गई।