बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। दिनभर धूप न निकलने और शाम को घने कोहरे से सर्दी बढ़ गई है। राहत के लिए नगर परिषद ने बस स्टैंड, चौराहों, कचहरी व चौपालों पर अलाव लगवाए। मजदूर, बुजुर्ग व राहगीरों को इससे कुछ राहत मिली, वहीं कोहरे से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।