महासमुंद: जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर से की मुलाकात, उनके समक्ष रखी अपनी मांगें व समस्याएँ
जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएँ रखी। कलेक्टोरेट में आयोजित जन चौपाल में 35 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। उपरोक्त आवेदनों पर कलेक्टर मलिक ने निराकरण और आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।