महासमुंद: जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश
आज आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएं रखी। उपरोक्त आवेदनों पर कलेक्टर मलिक ने निराकरण और आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।