थाना देवबंद पुलिस को मंगलवार शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को कौल्हाबस्ती मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है।