चंदेरी: ग्राम किर्राया पहाड़पुर निवासी 24 वर्षीय युवक घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी बृजभान सिंह परमार उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम किर्राया पहाड़पुर ने बताया कि 11 मई की शाम करीबन 6:00 से मेरा बेटा दीपक परमार घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिला। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।