बैरिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बैरिया थाना क्षेत्र के खिरियाघाट और संत घाट पर एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की एक-एक कर जांच की गई ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवागमन पर रोक लगाई जा सके।