मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव पिनना में डिवाइडर से टकराई एक अनियंत्रित कार, चालक हुआ घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गाँव पिनना मे तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरे घटनाक्रम को देखा तो उनके द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल कार चालक को चिकित्सालय में भर्ती कर दिया है।