मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाने में BJP मीडिया प्रभारी ने सुनाई अपनी पीड़ा, मंत्रियों की सिफारिश के बावजूद आरोपियों पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
थाना नई मंडी पर BJP जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने मारपीट, गाली-गलौज के आरोपियों पर FIR दर्ज ना होने पर मीडिया कर्मियों को अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने कहा इस प्रकरण में माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिल देव से भी बातचीत की मगर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है FIR की प्रक्रिया नही हो रही है। इस प्रकरण में पुलिस का ढीलापन नज़र आ रहा है।