चंदौसी: चंदौसी कुढ फतेहगढ़ मार्ग पर गांव कुशालपुर के पास आंधी से गिरे पेड़ से बचने के चक्कर में हुआ सड़क हादसा, एक घायल
तहसील चंदौसी के थाना कुढ फतेहगढ़ मार्ग पर वन विभाग की लापरवाही हादसों का कारण बनती नजर आ रही है। गांव खुशालपुर स्थित ट्यूबवेल के पास सड़क किनारे खड़ा वन विभाग का पेड़ बीते 36 घंटे पूर्व आई तेज आंधी में टूटकर सड़क पर गिर गया था, लेकिन अब तक उसे हटाया नहीं गया। रविवार सुबह करीब 12:30 बजे सड़क पर पड़े इसी पेड़ से बचाने के प्रयास में टेंपो और बाइक आपस में भिडी