एकंगरसराय: बादराबाद पंचायत के रसलपुर गांव मे स्टार्टर जलने से चार दिनों से ठप जलापूर्ति, पानी के लिए परेशान ग्रामीण
प्रखंड की बादराबाद पंचायत के रसलपुर गांव के वार्ड संख्या-5 स्थित महादलित टोला में जलापूर्ति व्यवस्था पिछले चार दिनों से ठप पड़ी है। मोटर का स्टार्टर जल जाने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है, जिससे पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्पन