डीग: डीग में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंत्री बेढ़म ने की पूजा-अर्चना
Deeg, Bharatpur | May 11, 2026 भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव जी मंदिर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।