लोहरदगा: निगनी चंदकोपा गांव में अज्ञात वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के निगनी चंदकोपा गांव में सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया।