गुमला: जोलो नदी में बालू उठाव से करोड़ों का पुल खतरे में, प्रतिदिन 40-50 ट्रैक्टर बालू निकल रहे हैं
Gumla, Gumla | Jan 30, 2025 गुमला जिला के जोलो नदी से प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक्टर बालू का अवैध निकासी किया जा रहा है। जोलो नदी के नीचे पिलर के समीप से बालू माफिया द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है। जिसके कारण पुल का अस्तित्व खतरे में है। यदि इसी प्रकार उठाव होता रहा तो पुल कभी भी धराशाई हो सकता है। वही ट्रैक्टर बिना नंबर के सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं।