कल्याणपुर: राजपुर जैनापुर में आग से दो घर जले, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत राजपुर जैनापुर गांव के वार्ड संख्या-5 में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में महेश्वर साह सहित दो लोगों के घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ितों का हाल जाना।