सिवनी: बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Jun 19, 2026 सिवनी के बरघाट थाना पुलिस ने मानेगांव रोड पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।