पंचकूला: मौली पुलिस चौकी के सामने फलों की दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमे शिकायतकर्ता श्याम लाल वासी हंगोली ने बताया है कि मैं अपनी मोटरसाइकिल को मौली चौकी के नजदीक ब्रिज के सामने फलों की दुकान के पास खड़ा कर ड्यूटी पर चला गया था। जहां से किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। मोटरसाइकिल का नंबर HR 03 U 3186 हैं।